कोंच। गल्ला व्यापारी समिति कोंच द्वारा आयोजित बैठक में गल्ला व्यापारी परिवार के सदस्य  सुनील लोहिया के भाजपा नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन पर और सुनीलकांत तिवारी को उरई विधायक द्वारा प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर आज गल्ला मंडी स्थित सभाकक्ष में गल्ला व्यापारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कराया जाएगा। गल्ला व्यापारियों के लिए चौबीस घंटे दरवाजे खुले हुए हैं। उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। इस अवसर पर गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय रावत, मंत्री राजकुमार अग्रवाल ने विधायक को संबोधित ज्ञापन भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया को सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि मंडी शुल्क की विसंगतियां समाप्त कर एक समान मंडी शुल्क लागू करें। दोहरे मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिन गल्ला मंडी बंद रहेगी। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मंडी के अंदर और मंडी के बाहर काम करने वाले सभी व्यापारियों से समान मंडी शुल्क लागू किए जाने की मांग की। इस अवसर पर सभासद बादाम सिंह कुशवाहा, विनोद दुबे लौना वाले, बाबी पटेल पचीपुरा वाले, राममोहन रिछारिया, अजय अग्रवाल, नवनीत गुप्ता सहित लगभग आधा सैकड़ा  से अधिक व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a comment