उरई। भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने जिलाधिकारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोरोना वायरस जागरूकता अभियान चलाया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने रेडक्रास के सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा दो गज की दूरी एवं मास्क बहुत जरूरी है। उन्होंने रेडक्रास के सदस्यों की कार्यशैली की तारीफ की। रेडक्रास के सदस्यों ने प्रत्येक फरियादी  का पंजीकरण थर्मल स्क्रीनिंग व सेनेटाइज के उपरांत पंपलेट का वितरण किया। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव युद्धवीर सिंह कंथरिया ने अवगत कराया कि कल मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य शांतिस्वरूप महेश्वरी, समाजसेवी अलीम, संगीता स्वर्णकार, रवि राजावत, हिमांशु तिवारी, दीपक आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a comment