जालौन। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में तहसील जालौन के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।इसके उपरांत पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की अद्यतन समीक्षा कर उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों को लंबित न रखा जाए। लंबित प्रार्थना पत्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा आज के संपूर्ण समाधान दिवस में दूरदराज से आए हुए फरियादियों की शिकायतों को बड़ी गंभीरतपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए शीघ्र निस्तारण किए जाने के कड़े निर्देश देते हुए प्रार्थना पत्रों को सौंप दिए। आज के संपूर्ण समाधान दिवस में कुल सासठ शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें एक शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा इसके अलावा राजस्व विभाग की दस पुलिस विभाग की चौदह, विकास विभाग की बारह, नगर पालिका की चार, पूर्ति विभाग की एक, जल संस्थान की एक, डूडा विभाग की आठ, जल निगम की दो, विद्युत विभाग की पांच, कृषि विभाग की चार एवं कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी की पांच शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आज आए हुए समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निस्तारण करते हुए अवगत भी कराने का निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा सिंह, उपजिलाधिकारी जालौन गुलाब सिंह, जिला वनाधिकारी अंकेश कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट–दो शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारणफोटो परिचय–शिकायतें सुनते अधिकारी।02उरई3।कालपी। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता व पुलिस उपाधीक्षक आरपी सिंह की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित तिरानवे शिकायती प्रार्थना पत्र आए तथा दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार शशिविंद द्विवेदी, चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा,कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह व कालपी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुरील व जल संस्थान जेई सभापति यादव, पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी व अधीनस्थ मौजूद रहे।








Leave a comment