फोटो परिचय–बरामद सामान व कार्रवाई करती पुलिस।02उरई8,9।कालपी। बहुराष्ट्रीय कंपनी एमेजान से ई कामर्स शापिंग करके धोखाधड़ी करने के मामले में कानपुर में पकड़े गए मास्टर माइंड से हुई पूछताछ के बाद कालपी पहुंची कानपुर महानगर पुलिस, क्राइम ब्रांच व एसओजी तथा सर्विलांस टीम ने कालपी पुलिस के साथ नगर की इलेक्ट्रानिक दुकानों में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में धोखाधड़ी करके चोरी का सामान खरीदकर बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान लोडरों में भरवाकर साथ ले गई।ई कामर्स कंपनियों के माध्यम से आनलाइन इलेक्ट्रानिक सामान मंगाकर तथा उसे वापसी दिखाकर धोखाधड़ी का खेल नगर में कई वर्षों से चल रहा है। पहले इस खेल में मोबाइल मंगाकर वापसी करके करोड़ों के वारे न्यारे कर दिए गए। बहुराष्ट्रीय कंपनी एमेजान व फ्लिपकार्ट की सख्ती के चलते यह लोग इलेक्ट्रानिक सामान बुक करके रिफंडवापस ले लेते हैं तथा औने पौने दामों में इलेक्ट्रानिक दुकानदारों को बेच देते हैं। मामला तब खुला जब कानपुर पुलिस के हत्थे बीते दिनों कालपी नगर का मास्टर माइंड मंजीत गुप्ता गोविंद नगर चढ़ गया जिससे पुलिस व क्राइम ब्रांच व एसओजी द्वारा की गई पूछताछ के बाद मंगलवार को कानपुर पुलिस व एसओजी, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम ने कालपी नगर में छापेमारी के दौरान अरविंद इलेक्ट्रानिक के प्रो. गोपाल विश्नोई के यहां छापेमारी की तथा दुकान,गोदाम व घर से बड़ी संख्या में आनलाइन सामान पंखा, आरओ, गीजर, इंडक्शन, प्रेस, मिक्सी आदि बरामद की। इसी के साथ हरीशंकर गुप्ता की इलेक्ट्रानिक दुकान टरननगंज चौकी के सामने से आनलाइन चोरी का सामान पकड़ा तथा राजू गुप्ता उर्फ रानू को गिरफ्तार किया गया तथा लोडर में सामान भरकर साथ ले गई। इसके अलावा पुरवार इलेक्ट्रानिक राजू पुरवार की दुकान व गोदाम में भी छापेमारी की गई। इस दौरान कुछ नहीं पाया गया। इसी क्रम में राजा इलेक्ट्रानिक की दुकान में पुलिस की छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रानिक उपकरण पाए गए। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब आधा दर्जन लोग पकडे़ गए हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस के उपनिरीक्षक सैयद जुबैर शरीफ की मानें तो यह कार्रवाई एमेजान कंपनी द्वारा कानपुर में तकरीबन तीन करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें ग्यारह लोगों में तीन लोग पकड़े जा चुके है। शेष की तलाश में पुलिस जुटी है।
इनसेट–जिले भर के दुकानदार थे परेशानकालपी के व्यापारियों के शातिर दिमाग के चलते जिले भर के इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी काफी परेशान थे क्योंकि कालपी के व्यापारी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ धोखाधड़ी करके सामान मंगाते थे और उन्हें अन्य दुकानदारों से कम रेट पर बेचते थे जिसके चलते अन्य दुकानदार भी काफी परेशान थे कि आखिर कालपी के दुकनदार इतने कम रेट पर सामान कैसे बेच रहे हैं लेकिन जिस तरीके से पुलिस ने कालपी के आधा दर्जन व्यापारियों पर कार्रवाई की उससे अन्य व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।








Leave a comment