उरई। काले कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के 6 फरवरी को बारह से तीन बजे तक देशव्यापी चक्का जाम के समर्थन में किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद जालौन में भी विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। मोर्चे के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक के निर्देशानुसार किसान संघर्ष मोर्चा की कई टीमें गठित की गई हैं।इसी क्रम में एक टीम द्वारा ग्राम भुआ, कपासी, बड़ागांव, कैंथेरी, रिनियां, गिरथान, नरछा, नुनसाई, शहपुरा, पिरौना, गुमावली, छिरावली आदि ग्रामों में सघन जनसंपर्क कर किसानों से राष्ट्रव्यापी आंदोलन में सहयोग करने की अपील की गई। इस पर समस्त ग्रामों के किसानों ने उत्साह दिखाया और भारी जनबल में पहुंचने का आश्वासन दिया। भ्रमण कार्यक्रम में विशेष रूप से द्भस्रह्व के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, लाल सिंह चौहान, गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, सपा प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी, अशोक गुप्ता महाबली, महेश द्विवेदी सर, आदित्य शुक्ला, लालू शेख, मिर्जा साबिर बेग, नरेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र व्यास, संजीव तिवारी, जीवन बाल्मीकि, महेंद्र भाटिया, अशोक दुबे, आलोक महान, संतोष शुक्ला, आत्माराम निरंजन पूर्व प्रधान, रामशरण पूर्व प्रधान,गणेश प्रसाद, महताब सिंह, अजीत प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे। मोर्चा के प्रवक्ता प्रदीप दीक्षित ने बताया कि मोर्चे की बैठक में गोपनीयता रखी गई है। इसके तहत पिरौना से लेकर कालपी पुल तक तीन से चार स्थानों पर भारी से भारी संख्या में 6 फरवरी को बारह बजे पहुंचकर संपूर्ण चक्का जाम करेंगे।






Leave a comment