जिले में चोरो के हौसले बुलन्द , बैंक में लगायी सेंध-एटीएम और लाॅकर तोडने की कोशिश


उरई। जिले में चोरो के हौसले किस कदर बुलन्द है इसकी बानगी देखने को मिली। एट में पिछली रात मण्डी परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में घात लगाकर बदमाशो ने एटीएम व लाॅकर तोडने का प्रयास किया हालांकि उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिल पायी ।
शुक्रवार को सुबह जब बैंक खोली गयी तब इस घटना का पता चला। यह पूरी वारदात बैंक के अन्दर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इसमें चोर लोहे की रोड से लाॅकर को तोडते हुये दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलने पर सीओ कोंच राहुल पाण्डेय फोरेसिंक व सर्विलाॅस टीम को लेकर जांच के लिये मौके पर पहुंचे। सीओ पाण्डेय ने बताया कि बैंक में चोर कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हो पाये। बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। बताया गया है कि बैंक के पीछे से शौचालय की दीवार को तोडकर सेंधमारी की गयी थी।

Leave a comment