बोलेरो से आये बेखौफ बदमाशांे ने ट्रक चालक से दिन दहाडे 95 हजार लूटे


उरई। बोलेरो सवार डकैतों ने शुक्रवार को दिन दहाडे एनएच के पास खरका पुल के नीचे ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूट लिया। घटना से पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। सीओ सन्तोष कुमार प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा के पास घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करते रहे लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शहर के आस पास के सभी रास्तों की नाकाबंदी कर दी है और जिले भर में मार्गो पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है।
डकैती के शिकार ट्रक चालक गोविन्द निवासी जहांगीरपुर थाना सटटी जिला कानपुर देहात ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि औरेया जिले के दिबियापुर में माल अनलोड करने और भाडा वसूलने के बाद आज वह झांसी जा रहा था। लगभग 12.30 बजे जब एनएच पर पहुंचने के लिये वह खरका पुल पर पहुंचा तो पीछे से आ रही बोलेरो गाडी ने रास्ता पूंछने के बहाने उसे ओवरटेक किया। ज्योंही उसने उनसे बात करने के लिये ट्रक की रफ्तार स्लो की , बदमाशों ने उसे खींच लिया और अपनी जीप में डालकर मारपीट शुरू कर दी । साथ ही उससे माल भाडे के 95 हजार रूपये छीनने के बाद पुल के नीचे ही उसे फैंक कर फरार हो गये। इस दौरान ड्राईवर के चिल्लाने से भीड इकटठा हो गयी लेकिन कोई बोलेरों सवार बदमाशों की पहचान नहीं बता सका । ड्राईवर ने बोलेरो सवार बदमाशों की संख्या 6 बतायी है।
इस सनसनीखेज घटना के कारण पुलिस सकते में आ गयी है। बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Leave a comment