जालौन-उरई। जेसीबी मशीन से गरीब का घर तोडे जाने का आरोप लगाते हुये पुलिस से दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है।
मुहल्ला चुर्खीवाल की निवासिनी अनीता देवी पत्नी भानुप्रकाश की शिकायत पर अगर यकीन किया जाये तो गणतंत्र दिवस के दिन एक दबंग ने उनका घर जेसीबी मशीन से ढहा देने का दुस्साहस कर डाला। अनीता के मुताबिक उसका एक मकान मुहल्ला दलालन पुरा में रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास है जिसे 26 जनवरी को जोशियाना निवासी एक दबंग ने जेसीबी मशीन से तुडवा दिया । सूचना पाकर जब वे मौके पर पहुंची तो दबंग ने तमंचा निकाल लिया और जाति सूचक शब्दो से अपमानित करते हुये उनके साथ गाली गलौज की । शिकायत मिलने पर एसपी ने सीओ को जांच कर कार्रवाई के लिये लिख दिया है।

Leave a comment