पालिकाध्यक्ष व ईओ ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण

  जालौन। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने सारंगपुर रोड स्थित गुरू मस्तराम अंत्येष्टि स्थल सहित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत शमसान स्थल पर मरम्मत कराने की बात कही। साथ ही गौशाला के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता एवं ईओ डीडी सिंह ने प्रतापपुरा रोड पर निर्माणाधीन स्थाई कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला स्थल पर बन रहे कमरों एवं टीनशेड को देखा। कमरों में फर्श को लेकर उन्होंने कहा कि फर्श में कांच की पट्टियां डाली जाएं ताकि भविष्य में कभी फर्श में मरम्मत का कार्य कराना पड़े तो पूरा फर्श न उखाड़ा जाए जिस हिस्से में मरम्मत का कार्य किया जाना है। उसी हिस्से को उखाडक़र फर्श की मरम्मत कराई जा सके। उन्होंने मजदूरों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द गौशाला को शुरू कराया जा सके। गौशाला के निरीक्षण के उपरांत पालिकाध्यक्ष व ईओ सारंगपुर रोड स्थित गुरू मस्तराम अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंत्येष्टि स्थल की जर्जर छत व पिलर को देखा। अंत्येष्टि स्थल पर खराब पड़े हैंडपंप को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत ईओ डीडी सिंह ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल की जीर्णशीर्ण छत व पिलर की मरम्मत कराई जाएगी जिसके बजट को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। वहीं कोरोना के चलते स्थाई गोशाला के लिए जारी बजट की दूसरी किश्त मिलने में देरी हो रही है जिसके लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। फिर भी पालिका द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया है। जैसे ही शेष बजट मिलता है निर्माण कार्य पूरा कराकर गौशाला को शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a comment