जालौन। साइंस प्रोजेक्ट व माडल में प्रतिभा दर्शाने वाली पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसमरा में कक्षा आठ की छात्रा को समाजसेवी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसमरा में कक्षा आठ की छात्रा खुशी पुत्री राजेश कुमार ने इंस्पायर आवार्ड योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में साइंस प्रोजेक्ट व माडल बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था जिसमें छात्रा ने बिना हाथ लगाए गोबर के उपले बनाए जाने का माडल बनाकर चयनकर्ताओं को दिखाया था जिसके बाद प्रतियोगिता के परिणाम में खुशी को उक्त प्रतियोगिता में चयनित किया गया। उसकी इस उपलब्धि पर दस हजार रुपए की नगद धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी गई थी। इसकी जानकारी जब हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी राजा सिंह सेंगर को हुई तो उन्होंने विद्यालय पहुंचकर खुशी का उत्साहवर्धन करते हुए उसे प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुवीन अहमद, संतोष कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।








Leave a comment