जालौन। कैलाश नगर स्थित अभिमन्यु इंटर कालेज में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ जिसमें योग प्रशिक्षुकों को दैनिक जीवन में नियमित योगाभ्यास करने की अपील की गई।उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के निर्देशन एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. एमडी आर्या के निर्देश पर संचालित योग वेलनेस सेंटर व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा अभिमन्यु इंटर कालेज, कैलाश नगर में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। अंतिम दिन शिविर में योगाचार्य अरविंद कुशवाहा, योग सहायक विवेक सिंह ने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए वीरभद्रासन, उष्टासन, मंडूकासन, कोणासन, वज्रासन, कपालभांती, भ्रामरी, प्राणायाम आदि योगासनों का अभ्यास कराया। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करना ही काफी नहीं है बल्कि योग स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित योगाभ्यास करें। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह, दिनेश शुक्ला, आरती गौतम, रवि तिवारी, शिवेंद्र, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, इंद्रजीत, चंद्रशेखर, कमलेश, सुरेंद्र, मुकेश आदि मौजूद रहे।







Leave a comment