जालौन। खेत में पानी लगाने गए किसान की सडक़ किनारे खड़ी बाइक अज्ञात बाइक चोरों ने चोरी की। पीडि़त ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में दी।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी सत्येंद्र सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि उसे अपने खेत में पानी लगाने जाना था जिसके लिए वह अपनी बाइक लेकर खेत पर गया था। खेत के अंदर तक रास्ता न होने के चलते उसने बाइक में लाक लगाकर उसे सडक़ किनारे खड़ा कर दिया। जब वह नलकूप से खेत में पानी लगाकर वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीडि़त किसान ने उसकी बाइक को बरामद कराने की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है।

Leave a comment