कालपी। संगठन के प्रति गति प्रदान हेतु आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी पंडित राजू पाठक के अनुमोदन पर परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी की संतुष्टि पर कालपी नगर के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी आदर्श मिश्रा को परशुराम सेना का विधानसभा सदस्यता अभियान जनपद जालौन का भार सौंपा गया।आदर्श मिश्रा संगठन में लगभग अ_ारह माह से कालपी नगर के परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं। साथी ही प्राइवेट कर्मचारी एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष हैं। कोरोना काल के कठिन समय में जिस तरह जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरण करने में समाज के गरीबों के लिए सहायता करने में जो भूमिका आदर्श मिश्रा ने निभाई है व संगठन के प्रति समर्पित भाव से काम करने से संगठन के हाईकमान ने उन्हें विधानसभा सदस्यता अभियान जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी देकर विश्वास व्यक्त किया है। संगठन ने आदर्श मिश्रा पर विश्वास जताया कि उक्त जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर समाज के हर परिवार को जोडऩे का काम करेंगे। जिला प्रभारी पंडित राजू पाठक, आशुतोष मिश्रा, हरिश्चंद्र दीक्षित, अवधेश बाजपेयी, रामकुमार तिवारी, बृजगोपाल द्विवेदी, मीडिया प्रभारी मनोज पांडेय, सज्जन त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी, नीलाभ शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, रामश्याम पांडेय, राहुल द्विवेदी, मोहन शुक्ला, दीपू तिवारी, रवि तिवारी आदि लोगों ने आदर्श मिश्रा को विधानसभा का सदस्यता प्रभारी बनने पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a comment