कालपी। तहसील कालपी के ग्राम संदी निवासी दो दर्जन ग्रामीणों ने तहसीलदार को एक ज्ञापन देकर संदी में कार्यरत लेखपाल मुन्ना सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए लेखपाल के खिलाफ फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।तहसील कालपी के ब्लाक कदौरा क्षेत्र के ग्राम संदी के राहुल पाठक, रामजी दुबे, सोबरन सिंह, श्रीराम पांचाल आदि दो दर्जन लोगों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार शशिविंद द्विवेदी को देते हुए बताया कि ग्राम संदी में कार्यरत लेखपाल मुन्ना सिंह के कार्यों से गांव की जनता संतुष्ट है तथा गांव के कुछ तथाकथित लोग लेखपाल से गलत कार्य करवाना चाहते हैं जिसको लेखपाल द्वारा न किए जाने से उक्त लोग नाराज हैं तथा आए दिन लेखपाल की शिकायत अधिकारियों के यहां करते हैं तथा अच्छा कार्य करने वाले लेखपाल को हटवाना चाहते हैं। सभी ने ज्ञापन में उल्लिखित नामों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रामजी अवस्थी, भानुप्रताप विश्वकर्मा, शरीफ, मंगल सिंह, शिवकुमार, गफ्फार, अनिल तिवारी, मनोज, कमलेश, मुन्ना, अश्विनी दुबे, पंकज सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे।








Leave a comment