कालपी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार बने सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह का बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी प्रथम आगमन पर अलग अलग स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।शनिवार की दोपहर बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार यमुना पुल के दुर्गा मंदिर चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद नगर कार्यकारणी के लोगों ने नवनिर्वाचित विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह का यमुना पुल पर फूलमाला पहनाकर स्वागत में नारेबाजी की। इस दौरान अमित पांडेय नगर अध्यक्ष, महामंत्री सतेंद्र सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह जादौन, कोषाध्यक्ष राकेश पुरवार टिल्लू, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत सिंह चौहान, सभासद सुरजीत सिंह, पूर्व सभासद जगत सिंह यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षित पुरवार, सभासद अवधेश तिवारी, बबलू राणा, अमरदीप पांडेय, मयंक श्रीवास, बृजेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना चौधरी, सभासद सुनील गुप्ता, सभासद विपिन पुरवार, संदीप प्रनामी, रविंद्र, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एजाज चिश्ती, विजय सिंह उसरगांव, आशीष चतुर्वेदी, संजय सोनकर, राजेश सिंह नूरपुर सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में नवीन गल्ला मंडी के पास टीवीएस एजेंसी में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी के साथ सभासद अतुल सिंह चौहान के अलावा कई क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। इसके बाद पूर्व सभासद रविंद्र सिंह चौहान के चौहान ढाबा जोल्हूपुर मोड़ पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक बाजपेयी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सुभाष परमार, पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सभासद भारत सिंह यादव, गंगाराम प्रनामी, पूर्व सभासद कल्लू शुक्ला, किशोरीलाल अहिरवार, कल्लू चौरसिया, अमित बघेल, रोहणी शर्मा, हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष कन्हैया मिश्रा सहित भारी संख्या में नेता कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने गोले दाग कर ढोल नगाडे़ के साथ माल्यार्पण कर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वागत किया।







Leave a comment