आटा। हाइवे पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।शुक्रवार की देर शाम को आटा थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर नेशनल हाइवे पर स्थित संकट मोचन मंदिर के पास सुशील निवासी लखनऊ पैदल जा रहा था तभी झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह मंदिर की दीवार में भिड़ गया और खून से लथपथ हो गया। बाइक सवार भी सडक़ पर गिर पड़ा। घटना से वहां निकल रहे राहगीरों में हडक़ंप मच गया और उन्होंने हादसे की खबर आटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एनएचएआई की एंबुलेंस से उरई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।







Leave a comment