कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस ने उरई के तीन लोगों को हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामगंज चौकी प्रभारी रामविनोद ने पुलिस फोर्स के सिपाही संजय, आकाश जैन, रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात को नगर में गश्त कर रहे थे उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना मिलने पर कर्बला के समीप सार्वजनिक स्थान पर पहुंचते ही उक्त लोग पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके नया पटेल नगर उरई आनंद उर्फ गोलू पुत्र भगवत प्रसाद व नरेश पुत्र माताप्रसाद तथा जगदीश पुत्र गोविंद समेत तीनों लोगो को ताश की गड्डी के द्वारा हारजीत की बाजी लगाते हुए गिरफ्तार किया तथा पंद्रह हजार तीन सौ पचास रुपए बरामद किए।

Leave a comment