जालौन। पारिवारिक कारणों से परेशान युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया। आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकडक़र कोतवाली में बैठाया।कोतवाली क्षेत्र के रावतान निवासी आर्यन बुधवार को पारिवारिक कारणों के चलते घर के सदस्यों को आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं उसने घर के कुंडे में रस्सी डालकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया तभी इसकी सूचना आर्यन की दादी ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या का प्रयास करने के आरोपी आर्यन को पकडक़र कोतवाली ले आई जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a comment