माधौगढ़। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के निर्देश पर जनपद में बड़े पैमाने पर घरेलू सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग दुकानदार एवं गैस गाडिय़ों वाले करते नजर आ रहे थे जिस पर मंगलवार को माधौगढ़ उपजिलाधिकारी शालिगराम एवं नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, सप्लाई इंस्पेक्टर कमल सिंह कुशवाहा ने माधौगढ़ नगर में कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए करीब एक दर्जन घरेलू सिलेंडर दुकानों पर अवैध रूप से उपयोग होते हुए जब्त किए।एसडीएम की इस कार्रवाई से तमाम दुकानदार दुकानें बंद कर रफूचक्कर हो गए। अधिकारियों ने सिलेंडर कब्जे मेंलेकर सभी को नोटिस जारी किया और सभी को हिदायत दी कि अगर आगे से दुकानों पर कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिला और जो घरेलू सिलेंडर उपयोग करता हुआ पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपूर्ति इंस्पेक्टर कमल सिंह कुशवाहा ने बताया कि नगर के मुख्य चौराहों व मुख्य सडक़ पर स्थित दुकानों पर छापेमारी की गई। सबसे पहले स्टैंड पर चाय की दुकान पर फिर मिठाइयों की दुकानों से घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए।








Leave a comment