फोटोग्राफरों का सम्मेलन आयोजित, एकता की रणनीति बुनी


जालौन-उरई। स्थानीय दाऊजी गार्डन में तहसील क्षेत्र के फोटोग्राफरांे का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पेशेवर एकता पर बल दिया गया।
इस अवसर पर फोटोग्राफर एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द्र वर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह विष्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ फोटोग्राफर राधेश्याम को सम्मानित किया गया । राकेश लाक्षाकार , मनोज , सन्तराम , संजीव महाराज सहाव सहित नगर व तहसील क्षेत्र के एक सैकडा फोटो ग्राफर मौजूद रहे।

Leave a comment