जालौन-उरई। स्थानीय सपा नेता इमरान अंसारी ने दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर पहुंचकर कृषि कानूनों को रदद कराने के लिये आन्दोलन चला रहे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चैधरी राकेश टिकैत और अन्य किसान नेताओं को शाॅल पहनाकर सम्मानित किया और बुन्देलखण्ड की जनता का समर्थन उनके प्रति जताया ।
इमरान अंसारी ने किसान एकता मंच से सम्बोधित भी किया जिसमें आरोप लगाया कि मोदी सरकार उद्योगपतियों व पूंजीपतियों की सरकार है जो उनसे मिलकर किसानों का दोहन करने में लगी है। उन्होने अन्याय के खिलाफ आवाज बुलन्द करने के लिये चैधरी राकेश टिकैत का आभार जताया। इस मौके पर उनके साथ संजय द्विवेदी, भूपेन्द्र प्रजापति , अल्ताफ खांन , इफ्तिार खांन और छोटू वर्मा आदि जिले के कई सपा जन उपस्थित रहे ।








Leave a comment