जालौन नगर का कोंच चैराहा दीनदयाल जी के नाम पर होगा, सदर विधायक ने पुण्य तिथि समारोह में किया ऐलान


उरई। भारतीय जनता पार्टी के पितृ संगठन जनसंघ के अध्यक्ष और प्रमुख आइडियालाॅग रहे प0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर गुरूवार को जालौन नगर में सदर विधायक गौरीश्ंाकर वर्मा ने उनके नाम पर बने चैराहे पर उनकी प्रतिमा पर फूल मालायें चढाकर श्रद्धाजलि अर्पित की।
सदर विधायक ने इस अवसर पर कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धान्त का सूत्रपात किया था जिसका लक्ष्य समाज में अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति का उत्थान करना था । भारतीय जनता पार्टी आज इसी आदर्श को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जुटी हुयी है जिसका प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है। गरीबो , मजदूरों और किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिये इस सरकार ने जितने कार्य किये है पहले कोई सरकार इतना नहीं कर सकी थी।
उन्होने घोषणा की कि जालौन नगर के कोंच चैराहे को जहां पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित है पं0 दीनदयाल चैराहे के नाम से जाना जायेगा। इसका नामांकन नगर पालिका के अभिलेखों में दर्ज हो चुका है।
इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत , पूर्व सभासद पप्पू चैहान , ललित शुक्ला , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रशान्त द्विवेदी , कुवंर सिंह यादव , अंकित तिवारी , कुशलपाल सिंह गुर्जर , संजय सेगर , उमेंश तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment