कासगंज में शराब माफिया द्वारा सिपाही को शहीद किये जाने पर बिफरी आम आदमी पार्टी


उरई। आम आदमी पार्टी की आपात सभा कासगंज में शराब माफिया द्वारा पुलिस पार्टी पर जान लेवा हमला कर सिपाही को शहीद कर दिये जाने के मामले में हुयी।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका ने बताया कि कासगंज में दरोगा सिपाही को लेकर शराब माफिया के यहां कुर्की का नोटिस चस्पा करने गया था लेकिन शराब माफिया ने दुस्साहस करते हुये पुलिस वालों को दबोच कर उन पर जान लेवा वार किये जिसमें सिपाही की जान चली गयी और दरोगा अस्पताल में जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।
इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुये प्रदेश में जारी गुण्डाराज पर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। साथ ही शहीद का0 की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का सामूहिक मौन धारण किया गया ।
सभा में जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका के अलावा कोषाध्यक्ष जयशंकर निरंजन , सचिव प्रवीण रायकवार और जिला कार्य कारिणी सदस्य जगदीश गुप्ता , रामजी शरण दुबे , यूथ विंग के मण्डल सह प्रभारी प्रखर बाजपेई , एससीएचसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र जाटव और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आसिफ सिददकी उपस्थित रहे।

Leave a comment