महेवा- उरई। सिरसाकलार थाने के सरैनी से चित्रकूट दर्शन के लिये जा रहे श्रद्धालुओं से भरी लोडर पलट जाने से 8 लोग घायल हो गये जबकि एक बृद्ध की मौत हो गयी। लोडर में 19 लोग सवार थे ।
यह हादसा चित्रकूट के नजदीक शिवरामपुर के पास हुआ। लोक निर्माण राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय इस दौरान मौके से गुजर रहे थे। उन्होने घायलों को अस्पताल पहुचाने की व्यवस्था की।
मृतक रामबली सिंह की उम्र 74 वर्ष थी। 2 गम्भीर रूप से घायल सत्तार सिंह व वकील सिंह को उपचार के लिये प्रयागराज रिफर किया गया है। जबकि उमाशंकर सिंह 48 वर्ष , हमीर सिंह 45 वर्ष , यशपाल 36 वर्ष , लालजी सिंह 60 वर्ष और गोविन्द सिह 36 वर्ष को जिला अस्पताल चित्रकूट में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment