गरीबों के बेटी के हाथ पीले करने का सपना पूरा कर रही सरकार: गौरीशंकर वर्मा,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तेरह जोड़े परिणय बंधन में बंधे

जालौन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय गेस्ट हाउस में तेरह जोड़े विवाह बंधन में बंधे। पाणिग्रहण संस्कार के बाद सभी जोड़ों को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से स्थानीय गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि निम्न आय वर्ग के लोग जो गरीबी के कारण अपनी बेटी का हाथ पीले नहीं कर पाते थे अथवा जिन्हें बेटी का विवाह करने लिए साहूकारों से कर्जा लेना पड़ता था। एेसे परिवारों का सपना सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह चाहती है कि किसी भी गरीब परिवार को बेटी की शादी के लिए कर्ज न लेना पड़े। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि इस योजना में गरीब परिवारों की लड़कियों का विवाह कराने से उन परिवारों के मुखिया की चिंता समाप्त हो जाती है जिन्हें लगता था कि उनकी बेटी की शादी कैसे होगी। आज मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यह कर दिखाया कि गरीब बेटियों की भी शादी धूमधाम से हो सकती है। ईओ डीडी सिंह ने कहा कि विवाहित जोड़े को सरकार द्वारा इक्यावन हजार रुपए का बजट आवंटित किया जाता है जिसमें से पैंतीस हजार रुपए कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली और गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। विवाह संपन्न होने के बाद जहां पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने सभी नव दंपत्तियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं  सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, समाजसेवी रामराजा निरंजन, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, संजू खत्री, सतीश सिंह सेंगर, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी, कैलाश बाबू वर्मा देवरी, मनोज बादल, ऋषि श्रीवास्तव आदि ने नवविवाहित दंपतियों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस मौके पर एलआई चंदन सिंह यादव, सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह, एसबीएम प्रभारी रविंदर सलूजा, लेखाकार अनिल कुशवाहा, कमलेश त्रिपाठी, सिद्धू श्रीवास्तव, केजी संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment