उरई। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का दो दिवसीय चौदहवां राष्ट्रीय अधिवेशन अलीगढ़ में 6 व 7 फरवरी संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन नामित चुनाव अधिकारी नवीन जैन महापौर आगरा पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता फतेहपुर व धर्मप्रकाश गुप्ता कानपुर की देखरेख में संपन्न चुनाव में सर्वसम्मति से डा. सुमंत गुप्ता को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि ओम बिड़ला अध्यक्ष लोकसभा ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए कहा कि सामूहिकता के संकल्प के साथ भारतवंशियों ने कोरोन ाका सामना किया। उन्होंने कहा कि हर समाज का विकास होगा नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने वैश्य समुदाय से कहा कि वह चिंता न करें। उनकी समस्याओं का समाधान होगा। वैश्य संपूर्ण समाज के प्रति जिम्मेदार बनेें व देश में विकास में भागीदार बनें। इस अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने उपस्थित वैश्य बंधुओं का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन वैश्य समाज के राजनैतिक भविष्य को तय करेगा। इस पर निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह कंथरिया ने मांग कि आगामी विधानसभा के चुनाव में एक सौ दस वैश्य बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करते हुए राजनैतिक भागीदारी की सुनिश्चित करवाई जाए। इस अवसर महेश गुप्ता, नगर विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री उप्र सरकार, मंत्री अनुपमा जायसवाल, सकिल विश्नोई, प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद संजय गुप्ता विधायक कौशांबी आदि वैश्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बुंदेलखंड से सैकड़ों वैश्य बंधुओं ने प्रतिभाग लिया। इस मौके पर सीपी गुप्ता प्रदेश महासचिव, संजय गुप्ता बुंदेलखंड अध्यक्ष, बृजकिशोर गुप्ता प्रभारी बुंदेलखंड, सुरेश गुप्ता अध्यक्ष व प्रमोद शिवहरे जिला प्रभारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







Leave a comment