जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी अवधरानी बेवा सियाराम ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के सभी सदस्य सुबह मटर तोडऩे के लिए खेत में गए थे तभी अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे व बक्से का ताला तोडक़र उसमें रखा मंगलसूत्र, लाकेट व तोडिय़ा सहित एक हजार रुपए नगद चोरी कर लिए।दोपहर में जब खाना खाने के लिए वह लोग घर आए तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीडि़ता की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।







Leave a comment