जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार सालाबाद के पास मिट्टी से भरा ट्रक निकालने को लेकर एक पक्ष के सालाबाद निवासी राघवेंद्र सिंह व दूसरे पक्ष के श्याम सिंह के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी और दोनों पक्षों के लोगों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई और लाठी डंडों से मारपीट होने लगी जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।बाद में राघवेंद्र सिंह के तहरीर पर पुलिस श्याम सिंह, बृजेंद्र व नितिन के खिलाफ एवं श्याम सिंह की तहरीर पर राघवेंद्र, टिल्लू व सत्यम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उक्त संदर्भ में प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक को साइड न देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Leave a comment