कालपी। कोतवाली पुलिस  का जुआ अभियान जारी है। बुधवार की देर शाम उन्होंने छापा मारकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मालफड़ से आठ हजार रुपए की नगदी भी बरामद हुई।विदित हो कि विगत एक माह से कोतवाली पुलिस द्वारा जुए के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दर्जनों की संख्या में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है लेकिन इस खेल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी के चलते बुधवार देर शाम कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगर के मोहल्ला कागजीपुरा स्थित पचपिंडा देवी मंदिर के पास हार जीत की बाजी लगाई जा रही थी। सूचना को संज्ञान में लेकर उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताए गए स्थल पर छापेमारी की। वहां जुआ खेलते हुए मुहम्मद सलाम, हरीप्रकाश, राजेश, भैरव निवासीगण कागजीपुरा तथा नई बस्ती निवासी रामनरेश पुलिस  के हत्थे चढ़ गए थे जिनके कब्जे से ताश की गड्डी के साथ आठ हजार नगदी भी मिली जिस पर पुलिस ने पकड़े गए सभी के खिलाफ जुआ की एक्ट कार्रवाई की। 

Leave a comment