कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में एक शादी समारोह के दौरान दो किन्नर आपस में भिड़ गए और उनमें मारपीट हो गई।ग्राम बागी में कल एक शादी समारोह था जिसमें बधाई बजाने के लिए अपने दो अन्य साथियों के साथ किन्नर कामिनी बाई निवासी ग्राम इकौना गई थी। वहां पर सभी के सामने वह बधाई गा रही थी। इतने में ही किन्नर सन्नो निवासी कदौरा वहां पर पहुंच गई और बातचीत करने लगी। एरिया को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए जिस पर कामिनी को सन्नो ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बुरी तरह से मारापीटा जिससे वह गंभीर घायल हो गई। कामिनी ने सुबह थाने पहुंचकर सन्नो तथा उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment