कदौरा। कदौरा थाना अंतर्गत घर से सिलाई सीखने जाने की बात कहकर निकली युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।क्षेत्र के गांव बागी निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री कल दोपहर के समय सिलाई सीखने की बात कहकर घर से निकली थी। जब शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो सारे रिश्ते नाते के लोगों के यहां जानकारी की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 

Leave a comment