कालपी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चौथे चरण में पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस कर्मियों को चिकित्साधीक्षक डा. समीर प्रधान की देखरेख में कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई तथा लोगों से इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। इस दौरान करीब अ_हत्तर लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने डकोर जाकर कोरोना वैक्सीन की डोज ली।गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में सुबह दस बजे से पुलिस कर्मियों को चौथे चरण की कोरोना वैक्सीन की डोज पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा, उपनिरीक्षक रविशंकर मिश्रा, एसएसआई दिनेश कुरील, उपनिरीक्षक देवेंद्र दीक्षित, उपनिरीक्षक कमल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रामविनोद सहित सीओ पेशी व कोतवाली कालपी के पुलिस स्टाफ को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। इसके उपरांत चिकित्साधीक्षक डा. समीर प्रधान की मौजूदगी में कहा कि उन्होंने आज यह वैक्सीन ली है। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं है न ही उनके स्टाफ को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ है। वैक्सीन लगवाने के बाद आधे घंटे तक मेडिकल आब्जर्वेशन में रखा गया। मालूम हो कि इससे पूर्व 16 जनवरी को प्रथम अभियान में अस्सी लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी तथा दूसरे चरण में निनयानवे लोगों को कोरोना बैक्सीन की डोज दी गई तथा तीसरे चरण में उन्यासी तथा आज पुलिस उपाधीक्षक आरपी सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा सहित अ_हत्तर लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डा. एसडी चौधरी व व एसएमओ पोलियो के अलावा डा. सुंदर सिंह, डा. उदय, डा. गोपाल जी द्विवेदी, रविंद्र सिंह परमार डब्ल्यूएचओ के मानीटर, हरचरन याज्ञिक, रचना पाल, वंदना विश्वकर्मा, फार्मेसिस्ट सत्यवती पाल, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष सोनी वार्डब्वाय, जगदीश, दया,भगवान दीन आदि उपस्थित थे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रही। पुलिसकर्मी हुए सुरक्षित,लग गया कोरोना का टीका माधौगढ़। कोरोना वैक्सीनेशन के द्वितीय फेज के अंतर्गत पुलिसकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। कोरोना काल में सबसे ज्यादा महती भूमिका पुलिसकर्मियों ने निभाई थी जिसके कारण उन्हें कोरोना वरियर्स के रूप में समाज ने सम्मान भी दिया। हालांकि इस कोरोना के भयावह दौर में काफी पुलिस कर्मियों को अपना बलिदान भी देना पड़ा लेकिन अब टीकाकरण होने के बाद में पुलिस कर्मी पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगे। सीएचसी में नोडल अधिकारी डा. रामेंद्र पचौरी की देखरेख में माधौगढ़ और गोहन कोतवाली के पुलिस कर्मियों को कोरोना के टीके लगाए गए। थानों के अंतर्गत ईंटों और बंगरा चौकी के पुलिस कर्मियों को भी टीका लगाए गए। सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर बीएल यादव, थानाध्यक्ष राजीव वैश्य सहित कुल चौरानवे पुलिस कर्मियों में से सत्तर लोगों को एएनएम कुसमा और गीता पोरवाल ने टीका लगाया। सत्यापन सुशील पाराशर ने किया।








Leave a comment