कालपी। कालपी नगर की होनहार छात्रा भाजपा के पूर्व सभासद की पुत्री के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से बीटेक कंप्यूटर साइंस में टाप करने पर राज्यपाल द्वारा वीडियो कांफ्रेेंसिंग के जरिए गोल्ड व कांस्य पदक से सम्मानित होने पर मोतीचंद वर्मा विद्या निकेतन की प्रबंध समिति के लोगों ने पलक के घर पहुंचकर उसकी हौसला अफजाई के साथ बडे़ मंच से कालपी नगर की इन बच्चियों को सम्मानित करने की बात कही।बुधवार की शाम पूर्व विधायक व उनके पिता स्वतंत्रता सग्रांम सेनानी स्व. मोतीचंद्र वर्मा विद्या निकेतन सदर बाजार कालपी के नाम से संचालित विद्यालय के मंत्री डा. अरुण मेहरोत्रा ने विद्यालय में प्ले ग्रुप से लेकर आठ तक की शिक्षा ग्रहण करने वाली पलक द्विवेदी के घर पहुंचकर उनके ताऊ राकेश द्विवेदी एड. व पिता राजेश द्विवेदी व भाई उत्कर्ष द्विवेदी, चिराग द्विवेदी की मौजूदगी में गर्वमेंट इंजीनियर कालेज झांसी से बीटेक कंप्यूटर साइंस में टाप करने पर गत दिनों झांसी में राज्यपाल द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर की इस लाडली बेटी को एक गोल्ड व कांस्य पदक से सम्मानित होने पर उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें फक्र है कि उनके विद्यालय की छात्रा पलक द्विवेदी व कालपी कालेज कालपी की छात्रा गुलफ्सा ने नगर ही नहीं बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। पलक को आगामी वर्ष में कालपी कालेज कालपी की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किए जाने की बात कही। इस दौरान पलक ने कहा कि आज उन्हें वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है तथा खुशी का अनुभव हो रहा है। इस दौरान मोतीचंद्र वर्मा विद्या निकेतन के प्रबंधक दीपक धवन, पूर्व प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, जय खत्री, रविंद्र श्रीवास्तव एड., आनंद चौधरी आदि उपस्थित थे।








Leave a comment