कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उससे धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी गेहूं की फसल को डा. गिरीश चतुर्वेदी उरई नगर अध्यक्ष भाजपा, प्रशांत द्विवेदी पुत्र आनंद द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, मधुलिका पत्नी प्रशांत द्विवेदी निवासीगण ग्राम कूड़ा बरौदा थाना कैलिया ने खरीदी थी जिस पर उक्त लोगों ने पैसा भुगतान के लिए चेक से पेमेंट किया था लेकिन जब उसने चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गई। इस पर जब उसने उक्त लोगों से अपनी फसल का रुपया मांगा तो उक्त लोग रुपया नहीं दे रहे हैं और उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







Leave a comment