नगर पालिका ईओ व पीटीसी जवानों को दी गई कोरोना वैक्सीन की डोज

कालपी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चौथे चरण के दूसरे दिन आयोजित नगर पालिका परिषद के अधिकारी व पीटीसी के जवानों सहित करीब दो सैकड़ा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई।शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में सुबह दस बजे से नगर पालिका परिषद कालपी व पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मगरौल के पुलिस कर्मियों को चौथे चरण की कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार, लेखाकार हरभूषण सिंह, शिशुपाल यादव, रमेश यादव, अशोक बाल्मीकि, संजू, छोटू सहित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के तकरीबन दो सौ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई तथा आधे घंटे तक मेडिकल आब्जर्वेशन में रखा गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा. सुंदर सिंह, डा. उदय, डा. गोपाल जी द्विवेदी, रविंद्र सिंह परमार, डब्ल्यूएचओ के मानीटर, हरचरन याज्ञिक, रचना पाल, वंदना विश्वकर्मा, फार्मेसिस्ट सत्यवती पाल, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष सोनी वार्डब्वाय, जगदीश,  दया, भगवानदीन आदि उपस्थित थे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रही।

Leave a comment