किसान के साथ बैंक में हुए बीस हजार रुपए की टप्पेबाजी 

  कदौरा। नगर क्षेत्र के अंतर्गत बैंक से रुपए निकालने गए किसान के साथ बैंक में ही टप्पेबाजी हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।कदौरा स्थित इंडियन बैंक में किसान चंद्रभान पुत्र फट्टू निवासी चतेला अपने बचत खाते से दोपहर में पैसे निकालने के लिए गया था। उसको यह मालूम नहीं था कि उसके खाते में कितना पैसा है। पहले उसने पैंतालीस हजार रुपए निकालने के लिए विड्राल भरा लेकिन उसके खाते में इतनी रकम नहीं थी तो फिर उसने दूसरा विड्राल भरा जो कि बीस हजार रुपए का था। कैशियर ने उनको बीस हजार रुपए निकालकर दे दिए। रुपए काउंटर पर रखकर वह कैशियर से बातचीत करने लगे। इतने में बगल में खड़े एक युवक ने उन पैसों पर हाथ साफ कर दिए और रफूचक्कर हो गया। किसान ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। युवक की पहचान करवाई जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a comment