कालपी। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम सेम में अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता के घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताते थाने पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कराया।मिली जानकारी के अनुसार चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम सेम निवासी कल्पना (21 वर्ष) पत्नी गोलू ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति किसी काम के लिए बाहर गया था। जब वह घर पर वापस पहुंचा तो पत्नी को फांसी पर झूलता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे चुर्खी इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंचे मृतका के पिता विजय सिंह पुत्र कढ़ोरे ग्राम ईंटों थाना गोहन ने पुत्री की आत्महत्या की सूचना मिलने पर चुर्खी थाने में हत्या की आशंका प्रकट करते हुए लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज देकर शादी की थी। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीकठाक चलता चलता रहा लेकिन उसके बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करके उसकी पुत्री को परेशान करने लगे थे। चुर्खी पुलिस ने पति गोलू पुत्र किशन प्रसाद, जेठ रमेश पुत्र किशन प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।







Leave a comment