कालपी। कालपी कालेज कालपी के सभागार में कालपी कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा की उपस्थिति में यातायात सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियमों की जानकारियां वहां मौजूद बच्चों को दी गई।शुक्रवार की दोपहर कालपी कालेज कालपी के प्रांगण में आयोजित यातायात सप्ताह के तौर पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कालपी कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा ने वहां मौजूद बच्चों को यातायात से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का यदि आप पालन करेंगे तो निश्चित रूप से आप अपना व अपने परिवार का जीवन सुरक्षित रखने में एक महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट तथा स्पीड को अपने कंट्रोल में रखते हुए ही वाहन चलाएं। इसके साथ उन्होंने कई अन्य जानकारियां भी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रधुप्रभा तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुधा गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डा. एम. सिंह, डा. मधुप्रभा तिवारी, डा. डीपी सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र दीक्षित, डा. अरुणेश बाजपेयी, डा. सोम सिंह, कीर्ति पुरवार, डा. नीलमा निगम, विवेक निगम, आनंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद थी।








Leave a comment