कालपी। बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी यमुना पुल पर झांसी की रानी की प्रतिमा लगाने को लेकर उपजिलाधिकारी कालपी ने नेशनल हाइवे व नगर पालिका परिषद, कोतवाली पुलिस व राजस्व कर्मचारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार द्वारा कालपी के निर्माणाधीन नेशनल हाइवे का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा होने को है। बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी व झांसी की रानी की रणस्थली रही कालपी के द्वार पर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर नेशनल हाइवे के गणेशन व जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामकरन सिंह व लेखपाल प्रमोद दुबे सहित आलाधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए इसी माह कालपी यमुना पुल निकलते ही दुर्गा मंदिर के समीप बीच में पड़ी जगह का समतलीकरण करके मकमली घास व फूलदार वृक्ष लगाकर पार्क का रूप तैयार करने के निर्देश दिए तथा वहां आसपास खडे ट्रकों व वाहनों को भी हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब यह कार्य पूरा हो जाएगा तब उस स्थल पर झांसी की रानी की प्रतिमा लगाई जाएगी। उपजिलाधिकारी के आदेश व निर्देश के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने की सहमति दे दी है।

Leave a comment