माधौगढ़। माधौगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत असहना मजरा मचकछा निवासी नथू पुत्र रघुवर ने उपजिलाधिकारी सालिकराम को शिकायती पत्र सौंपकर आवासीय पट्टे की नाप कराने की मांग की।उसने शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में डेढ़ सौ वर्ग गज का आवासीय पट्टा उसे आवंटित किया गया था। उक्त पट्टे की जगह में ग्राम पंचायत के कुछ लोग अवैध रूप से घूरा डालकर अवैध कब्जा किए हैं। उसने आवासीय पट्टा नापे जाने की गुहार लगाई।







Leave a comment