जालौन/माधौगढ़/कालपी। जालौन कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में दो फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका जबकि माधौगढ़ कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें आई जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हो गया। वहीं कालपी में भी तीन शिकायतें आई जिनमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।कोतवाली परिसर में एसडीएम गुलाब सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ विजय आनंद की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें दो शिकायतें आई जिनमें मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने दोनों शिकायती पत्रों को संबंधित लेखपालों को सौंपकर मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभाी कोतवाल अनिल कुमार, एसएसआई आनंद सिंह, एसआई योगेंद्र पटेल, बलराम शर्मा, रामनरेश आदि मौजूद रहे। वहीं माधौगढ़ कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें आई जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस का आयोजन अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए। इस मौके पर सदर लेखपाल मंसूर खान, मनीष आर्या, कृष्णबिहारी, चंद्रपाल सिंह निरंजन, निशा यादव, तपस्या गौतम, संतोष वर्मा, बलराम प्रजापति,हरभजन सहित अन्य लेखपालगणों के साथ तेज सिंह सफाई नायक नगर पंचायत माधौगढ़ मौजूद रहे। वहीं कालपी कोतवाली परिसर में कोतवाल आरके सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें तीन शिकायतें दर्ज की गई जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया तथा दो शिकायतों का राजस्व व पुलिस के लोगों को मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पालिका लिपिक रमेश यादव, लेखपाल प्रमोद दुबे, हरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, पन्नालाल, अभिषेक यादव, राजेश पाल, सुमित यादव, सचिन गुप्ता, विजय शंकर, दयाशंकर, रवि कुमार, संजय सहित सर्किल के लेखपाल मौजूद रहे।








Leave a comment