आटा। झांसी कानपुर हाइवे पर स्थित आटा बस स्टैंड पर शनिवार को वैन ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें उसमें बैठे सरसौखी निवासी महाराज सिंह (32 वर्ष) व उनका पुत्र सतीश (11 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार महाराज सिंह भाड़ा लेकर भदरेखी से जा रहा था। आटा बस स्टैंड पर रोड पार करते समय उरई तरफ से तेज रफ्तार वैन ने सामने से उसके ई रिक्शा में मार दी और ई रिक्शा रोड पर पलट गया था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस से उरई भेजा। पुलिस मारुति वैन व चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने लाई।







Leave a comment