माधौगढ़। नगर पंचायत के मोहल्ला नया जवाहर नगर की ओर तिलक नगर मोहल्ले से आने वाली नाली के गंदे पानी का आलम बड़ा ही खराब है। बताते चलें जवाहर नगर में हाल ही में इंटरलाकिंग डलवाए जाने से उक्त रास्ता थोड़ा सा ऊंचा हो गया है। वहीं तिलक नगर मोहल्ले से गंदे पानी के साथ मल, कूड़ा कचरा नाली में आने से नाली चोक होने की वजह से गंदा पानी सीसी पर फैल जाता है जिसके चलते लोगों को निकलना बड़ी चुनौती हो गया है।नगर के सफाई कर्मियों के द्वारा बार बार सफाई किए जाने के बावजूद भी नालियों में गंदगी डालने की वजह से वह चोक हो जाती है। अनेकों बार स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

Leave a comment