कोंच। भाजपा नगर अध्यक्ष कोंच सुनील लोहिया के पिता समाजसेवी उमाशंकर लोहिया की तेरहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर दरिद्र नारायण सेवा समिति में गरीबों को भोजन कराया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. उमाशंकर लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. श्री लोहिया ने अपने जीवनकाल में जरूरतमंद गरीबों की मदद करने का पूर्ण प्रयास किया। समाजसेवा ही उनके जीवन का साध्य रही। उनके इसी मार्ग का अनुसरण करते हुए परिजन भी नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय वाक्य मानकर उसे आत्मसात करते हुए कई वर्षों से लगातार दरिद्र नारायण सेवा समिति में आकर उनकी पुण्यतिथि पर गरीबों को भोजन करा रहे हैं और सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर सच्ची मानव सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य बृजबल्लभ सिंह सेंगर, वरिष्ठ साहित्यकार साहित्यकार डा. हरिमोहन गुप्ता, पूर्व प्रवक्ता श्रीकांत गुप्ता, प्रवक्ता राजेंद्र दुबे पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष द्वय केशरीमल तरसौलिया, प्रदीप गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी, बादाम सिंह कुशवाह, अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा, ओपी कुशवाहा, राघवेंद्र निरंजन, संजय लोहिया, अनिल लोहिया, अवनीश लोहिया, रविकांत कुशवाहा, अनिल पटेल, प्रदीप कुशवाहा आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इंजी. राजीव रेजा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया और दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढ़ोरे लाल यादव बाबू जी ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।








Leave a comment