अनाज बैंक में विधान परिषद सभापति का हुआ स्वागत

  उरई। अनाज बैंक द्वारा विगत कई वर्षों से अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उरई शाखा की समूची टीम बधाई की पात्र है। समाजसेवा के क्षेत्र में इस तरह के कार्यों से सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। यह अपने आपमें अद्भुत कार्य है कि समाज की उन महिलाओं को जो हाशिए पर खड़ी हैं मजबूर हैं उन्हें अनाज बैंक ने अपने परिवार की तरह माना है और उनकी सहायता की है। उक्त विचार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कुंवर मानवेंदे्र सिंह ने व्यक्त किए।सभापति बनने के बाद पहली बार वे अनाज बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय उरई में विशेष अनाज वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आगे उन्होंने कहा कि वे लगातार अनाज बैंक के समाजोपयोगी कार्यों को नजदीक से देख सुन रहे हैं। इस अवसर पर सभी से उनका निवेदन है कि इस तरह के अनुकरणीय कार्यों से शिक्षा लेते हुए सभी लोग समाज विकास में आगे आएं। अनाज वितरण से पूर्व अनाज बैंक कार्यालय में उपस्थित होने पर अनाज बैंक की निदेशक डा. अमिता सिंह, अनाज बैंक शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, अनाज बैंक बुंदेलखंड जोन महाप्रबंधक डा. कुमारेंद्र सिंह सेंगर, पौरिक सिंह राणावत, पौरवी सिंह राणावत, शिवेश सिंह सेंगर एड., सारिका आनंद, विवेक आनंद, उदित कुमार, गणेश शंकर त्रिपाठी आदि ने माल्यार्पण कर कुंवर मानवेंद्र सिंह का स्वागत किया। अनाज बैंक निदेशक डा. अमिता सिंह ने उनके स्वागत उद्बोधन में कहा कि कुंवर मानवेंद्र सिंह उनके पारिवारिक सदस्य की भांति अनाज बैंक से सदैव जुड़े रहे हैं। समय समय पर उनका निर्देशन, मार्गदर्शन उनको प्राप्त होता रहता है। अब जबकि उनके कंधों पर प्रदेश की महती जिम्मेदारी आन पड़ी है एेसे में अपने व्यस्ततम समय में से अनाज बैंक के लिए समय निकालना उनकी महानता और विनम्रता का परिचायक है। अनाज बैंक में राशन सामग्री के वितरण के साथ साथ सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह पारिवारिक धार्मिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए। अनाज बैंक कार्यालय में वितरण के साथ साथ उन्होंने नगर के प्रतिष्ठित, गणमान्य नागरिकों से भी मुलाकात की। साथ ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू, भगवान दास त्रिपाठी, उदय पिंडारी, अरुण गुप्ता, रविंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह परिहार, सुरेश निरंजन भैया जी, हरेंद्र विक्रम सिंह, महेश पांडेय, अजय सिंह सेंगर, अतर सिंह सेंगर, महेंद्र त्रिपाठी, सुमित प्रताप सिंह, शक्ति गहोई, संजीव गुर्जर आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। 

Leave a comment