उरई। राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उप्र/जनपद प्रभारी नीलिमा कटियार की अध्यक्षता में जनपद में पचास लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा सर्वप्रथम जल निगम उरई द्वारा हरदोई गुजर पेयजल योजना की समीक्षा की गयी जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। इसके बाद यमुना सेतु पाल सरैनी घाट, बेतवा सेतु कोटरा घाट की समीक्षा की। हमीरपुर कालपी मार्ग पर रेल उपरिगामी सेतु तथा कोंच मऊ मिहौनी दबोह मार्ग पर पहुज नदी पर पहुज मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य की समीक्षा की। मदारपुर से मगरौल के मध्य जोधर नाला पर सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य की समीक्षा में संबंधित कार्र्यदाई संस्था द्वारा बताया गया कि एक स्पान का स्लैब एवं पहुंच मार्ग का कार्य शेष है। इकौना पाली मार्ग के मध्य निधानन डेरा नाला सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य की समीक्षा में संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा बताया गया कि चार कुंओं की शिकंग का कार्य चालीस प्रतिशत पूर्ण हो गया हैं। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन आफ मल्टीपरपर सीड स्टोर एंड टेक्नालाजी डिसेमिनेशन सेंटर की स्थापना का कार्य, जनपद न्यायालय जालौन के बाह्य  न्यायालय उरई, कोंच, जालौन की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी जिस पर संबंधित द्वारा बताया गया कि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र आटा जालौन के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य की समीक्षा की। राजकीय बालिका इंटर कालेज भवन का निर्माण कोंच, आवासीय तहसील भवन माधौगढ़, शेल्टर होम, मां वनखंडी देवी मंदिर के पास कालपी में पचास व्यक्तियों हेतु आश्रय गृह का निर्माण कार्य की समीक्षा की जिस पर संबंधित द्वारा बताया गया कि कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। राजकीय डिग्री कालेज राजघाट कालपी की समीक्षा की। जिला कारागार उरई में एक सौ बीस किली अवर जलाशय का कार्य की समीक्षा की। नवीन राजकीय हाईस्कूल सरसेला का निर्माण कार्य, राजकीय हाईस्कूल अजीतापुर का निर्माण कार्य, जनपद में स्थित महाकालेश्वर मंदिर का पर्यटन विकास कार्य की समीक्षा की जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा विस्तार से बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जालौन में बाउंडीवाल निर्माण, राजकीय हाईस्कूल एेर, दमरास की समीक्षा की। सद्बव मंडप, दो हजार एमटी बीज गोदाम व कार्यालय भवन निर्माण, पांच हजार एमटी बीज गोदाम, बस स्टैंड परिसर एवं भवन का निर्माण कार्य उरई, ग्राम एेवरा, चमारी में गौवंश वन्य बिहार की समीक्षा की जिस पर बताया गया कि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वीवी पैट मशीनों के भंडारण हेतु गोदाम भवन/वेयर हाउस निर्माण कार्य की समीक्षा की जिस पर संबंधित द्वारा बताया गया कि फर्श सहित फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। राजकीय भेड़ एवं बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र बोहदपुरा उरई के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य, जिला कारागार उरई में कैंपस बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य, ग्राम काबिलपुरा में नवीन पुलिस चौकी के निर्माण कार्य, राजकीय महाविद्यालय कोंच की स्थापना की समीक्षा की। औद्योगिक क्षेत्र कालपी में बाउंड्रीवाल, पार्क की बाउंड्रीवाल, नाला/नाली एवं आंतरिक सडक़ों का निर्माण एवं मरम्म्त का कार्य की समीक्षा की। इस प्रकार पचास लाख से अधिक की परियोजनाओं सडक़ निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जनपद में विभिन्न सडक़ निर्माणों की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को कार्यों में तेजी लाए जाने के कड़े निर्देेश दिए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं तथा जो भी कार्य दिए गए हैं उसे गुणवत्तापूर्ण ससमय पूर्ण कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री तथा उपस्थित सांसद/विधायकगण तथा संबंधित जनप्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया। बैठक में सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा रामेंद्र सिंह बना जी, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment