जालौन। आगे जा रहे बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें आगे जा रहे बाइक सवार दोनों युवक घायल हुए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जिनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रिफर किया।कोतवाली क्षेत्र के शिवशंकर साहू सुढ़ार और गोलू धरमपुरा जालौन में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करते हैं। शनिवार की शाम वह बाइक लेकर दुकान से वापस घर जा रहे थे तभी औरैया रोड स्थित पेट्रोल टैैंक के पास पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से आगे जा रहे दोनों बाइक सवार युवक बाइक समेत सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया जिसमें शिवशंकर की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 

Leave a comment