जालौन। परिवार में विवाद के बाद युवक ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई जहां पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी विशाल का अपने पिता मदन सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने स्वयं पर घर में रखे पेट्रोल की बोतल को अपने ऊपर डाल लिया और माचिस लेकर स्वयं को आग लगाने लगा तभी वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस खुदकुशी का प्रयास कर रहे विशाल को पकडक़र कोतवाली ले आई जहां पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।







Leave a comment