जालौन। बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र शुक्रवार से देवनगर चौराहे से लापता है। छात्र के पिता ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी लल्लूराम ने बताया कि उनका सत्रह वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह बैग लेकर देवनगर चौराहे पर गया था जहां उसे कुछ लोगों ने देखा भी था। इसके बाद वह कहां गया इसका कोई पता नहीं चल रहा है। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। सभी नाते रिश्तेदारों दोस्तों और हर संभावित स्थानों पर पूछताछ के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। पीडि़त पिता ने तीन दिन से लापता पुत्र की सकुशल बरामदगी पुलिस से लगाई है। वहीं पिता की शिकायत पर पुलिस ने मनीष कुमार की खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की।







Leave a comment