जालौन। शनिवार की रात अराजकतत्वों ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र को दर्शाने वाला लोहे का बोर्ड अराजकतत्वों ने आरी से काट दिया। हालांकि कुछ हिस्सा न कटने की वजह से अराजकतत्व बोर्ड को वहीं टूटा हुआ छोडक़र भाग गए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली पुलिस ने मुआयना कर अराजकतत्वों की तलाश शुरू की।हरीपुरा मोहल्ला स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के रास्ते को दर्शाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सहन बिहारी गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय दबगरान के पास लोहे का बोर्ड लगवाया था जिसमें अस्पताल का नाम और अन्य जरूरी बातें दर्शाई गई थी। शनिवार की रात उक्त बोर्ड को अराजकतत्वों ने नीचे से आरी से काट दिया जिससे बोर्ड टूटकर नीचे गिर गया लेकिन शायद उसी समय किसी के आ जाने से वह बोर्ड का एक हिस्सा नहीं काट सके और बोर्ड को वहीं पड़ा हुआ छोडक़र भाग गए। सुबह जब स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सहन बिहारी गुप्ता वहां पहुंचे तब उन्हें बोर्ड के तोड़ जाने की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने सीएचसी प्रभारी डा. मुकेश राजपूत व कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीएचसी प्रभारी समेत चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने उक्त स्थल का मुआयना किया और अराजकतत्वों की तलाश शुरू कर दी है। 

Leave a comment